किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हीटर पर मिला मृत, जांच में जुटी पुलिस  

प्रदेश की राजधानी शिमला में किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हीटर पर मृत पड़ा मिला। हादसा छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी में पेश आया। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (53) के रूप में हुई

May 3, 2024 - 13:20
 0  26
किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हीटर पर मिला मृत, जांच में जुटी पुलिस  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-05-2024

प्रदेश की राजधानी शिमला में किराए के कमरे में रह रहा एक व्यक्ति हीटर पर मृत पड़ा मिला। हादसा छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी में पेश आया। मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (53) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद अविवाहित था और कसुम्पटी में किराए के कमरे में अकेला रहता था। उसका शव कमरे में आंशिक रूप से झुलसा हुआ बरामद हुआ। वह हीटर पर गिरा हुआ था। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हीटर पर गिरने से करंट लगने व जलकर हुई। हीटर स्पार्क होने की वजह से बंद था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत हीटर पर गिरकर करंट लगने व जलने से सामने आई है। इस घटना को लेकर सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow