खाई में गिरने से संगड़ाह के 41 वर्षीय दुकानदार संजीव शर्मा की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में 41 वर्षीय दुकानदार संजीव शर्मा उर्फ संजू की खाई में गिरने से मौत हो गई है। संजीव, जो संगड़ाह के पुराने बाजार में किराने की दुकान चलाते

Dec 21, 2024 - 13:59
 0  83
खाई में गिरने से संगड़ाह के 41 वर्षीय दुकानदार संजीव शर्मा की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    21-12-2024

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में 41 वर्षीय दुकानदार संजीव शर्मा उर्फ संजू की खाई में गिरने से मौत हो गई है। संजीव, जो संगड़ाह के पुराने बाजार में किराने की दुकान चलाते थे, शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद पैदल अपने गांव डाहर लौट रहे थे। 

इसी दौरान पांव फिसलने से वह खाई में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
     
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डाहर गांव के रास्ते की हालत बेहद खराब है और निर्माणाधीन सड़क पर पहले भी कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। संजीव की मौत के बाद क्षेत्र में इस सड़क की हालत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

व्यापार मंडल संगड़ाह ने संजीव शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके निधन के शोक में शनिवार को दोपहर तक बाजार बंद रखा गया। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खराब रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />