नाबालिग युवती से दुराचार,आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत 17 साल की एक नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार
![नाबालिग युवती से दुराचार,आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65ec6ff6cfbf5.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 09-03-2024
प्रदेश में नाबालिग युवतियों से दुराचार करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत 17 साल की एक नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग युवती ने आरोपी पर जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पीड़िता ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता आरोपी को अच्छी तरह से जानती है।
पुष्टि करते हुए डीएसपी विद्याचंद नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)