नारी शक्ति वंदन केवल कानून नहीं , महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है : बलदेव तोमर
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। बलदेव तोमर ने कहा कि आज जो महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती दिखाई दे रही हैं, वह भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक, हर पहल में महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है।
What's Your Reaction?




