पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन

पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। देश व विदेशों से क्रिसमस व नए साल 2024 में आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए नगर निगम शिमला इस कार्निवल का आयोजन

Dec 9, 2023 - 12:07
 0  35
पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-12-2023

पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। देश व विदेशों से क्रिसमस व नए साल 2024 में आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए नगर निगम शिमला इस कार्निवल का आयोजन कर रहा है। 

विंटर कार्निवाल के लिए नगर निगम द्वारा तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसमें शहर में आने वाले सैलानियों को गाना गाने तक की सुविधा होगी। जो सैलानी निगम के मंच से गाने गाएंगे, उन्हें न निगम की ओर से कुछ दिया जाएगा न ही फीस के रूप में कुछ वसूला जाएगा।

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला के झांसी पार्क, गेयटी ओपन थिएटर और एसपी ऑफिस के समीप स्थान चिन्हित किए गए हैं जिनमें से एक जगह विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत कोई भी व्यक्ति जो गाने की इच्छा रखता है गा सकता है, वह स्टेज से अपनी प्रस्तुति भी दे सकता है। इसके माध्यम से पर्यटक शिमला में घूमने का आनंद ले सकेंगे। बेहतर तरीके से नए साल का स्वागत कर सकेंगे। नगर निगम शिमला ने यह प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसका एक विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow