प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य भागों में रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य भागों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। शिमला में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज

May 2, 2025 - 12:15
 0  43
प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य भागों में रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   02-05-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्य भागों में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। शिमला में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और माैसम में फिर से ठंडक लाैट आई है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। 

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 व ऊंची पहाड़ियों के अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात के दाैरान सोलन में 39.0, घाघस 33.8, रायपुर मैदान 26.6, बिलासपुर 26.0, राजगढ़ 25.0, मैहरे बड़सर 25.0, बग्गी 22.9, पच्छाद 20.0, कुफरी 17.0, नेरी 17.0, स्लापड़ में 16.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

साथ ही शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलों से सेब फ्लावरिंग, गुठलीदार फलों, मटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटाई के बीच बारिश से गेहूं को भी क्षति हुई है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य आगामी 8 मई तक लगातार बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।  विभाग के अनुसार 2 से 5 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

6 व 8 मई के दौरान मध्य पहाड़ीऔर निचले पहाड़ी-मैदानी और ऊंचे पहाड़ी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  साथ ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow