प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार  

हिमाचल प्रदेश के मौसम में सोमवार से बदलाव आएगा। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के आसार हैं। दस फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना

Feb 9, 2026 - 12:52
 0  5
प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-02-2026

हिमाचल प्रदेश के मौसम में सोमवार से बदलाव आएगा। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के आसार हैं। दस फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। दस फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ। 11 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में धूप खिली। 

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.7, मंडी में 23.9, कांगड़ा में 23.7, नाहन-धर्मशाला में 22.0, शिमला में 17.5, सुंदरनगर में 24.0, भुंतर में 22.3, कल्पा में 8.4, सोलन में 20.0 और मनाली में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow