प्रदेश में 1.92 लाख किसान,28 हजार हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेती : जसोटिया
हिमाचल प्रदेश मे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रदेश क़ृषि विभाग द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम प्रदेश भर मे चलाए जा रहे
![प्रदेश में 1.92 लाख किसान,28 हजार हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेती : जसोटिया](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6649d498cb9c5.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 19-05-2024
हिमाचल प्रदेश मे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रदेश क़ृषि विभाग द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम प्रदेश भर मे चलाए जा रहे है। इसी के तहत शिमला के मशोबरा मे स्थित क़ृषि विभाग के समिति कार्यालय मे प्राकृतिक खेती प्रशिक्षुओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिवर का आयोजन किया गया।
जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिला मुख्यालय व ब्लॉको से प्राकृतिक खेती ट्रेनरो ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम मे क़ृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश भर से आए ट्रेनरो को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए. और इसे प्रदेश के किसानों तक कैसे पहुँचाएं इसके लिए सभी को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानी से जुड़े कुल साढ़े 9 लाख परिवारों मे से 2.25 लाख परिवारों को प्रशिक्षण दे चुके है जिसमे से अब तक 1.50 लाख परिवार पूर्ण रूप, आंशिक रूप या अपनी जमीन के कुछ टुकड़े पर प्राकृतिक खेती कर रहे है.और वर्तमान मे प्रदेश कुल क़ृषि जमीन मे से 2800 हेक्टेयर पर प्राकृतिक खेती हो रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)