प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए आउटसोर्स पर रखे जाएंगे शिक्षक, जल्द शुरू होगा प्रोसेस

प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए आउटसोर्स पर शिक्षक रखे जाएंगे और यह प्रोसेस जल्द शुरू होगा। विधानसभा में शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जबाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ये जानकारी दी

Sep 9, 2024 - 21:04
 0  5
प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए आउटसोर्स पर रखे जाएंगे शिक्षक, जल्द शुरू होगा प्रोसेस

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला       09-09-2024                                                                              

प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए आउटसोर्स पर शिक्षक रखे जाएंगे और यह प्रोसेस जल्द शुरू होगा। विधानसभा में शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जबाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 500 प्राथमिक, 100 उच्च तथा 200 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को अधिसूचित किया गया है।

इन पाठशालाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की सं या के अनुसार पर्याप्त शिक्षक, फर्नीचर तथा अन्य संसाधन इत्यादि उपलब्ध करवा कर इन पाठशालाओं को आदर्श पाठशाला के रूप में विकसित किया जा रहा है।पाठशाला में प्रतिदिन विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करनेे के लिये तथा निदेशालय स्तर से ही उनकी उपस्थिति पर निगरानी करने के लिये विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति सूचना को डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज करवाई जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का अनुपात समान नहीं है। ये भी देखा गया है कि सबंधित पाठशाला मेंं विद्यार्थियों की सं या कम होने के बावजूद भी कई बार अध्यापक उसी पाठशाला में तैनात रहते है। 

ऐसे में शिक्षकों को युक्तिकरण के माध्यम से अधिक नामांकन सं या से युक्त तथा अध्यापक-छात्र अनुपात मानकों के अनुसार अध्यापकों की आवश्यकता वाली पाठशालाओं में समय-समय पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। पाठशालाओं के बंद होने के कारण शिक्षकों के युक्तिकरण से शिक्षक उन पाठशालाओं में तैनात किए जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow