बागवानी कॉलेज थुनाग के निर्माण पर विधानसभा सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा 

विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में बागवानी कॉलेज के निर्माण को लेकर सवाल उठाया

Aug 30, 2024 - 13:14
 0  61
बागवानी कॉलेज थुनाग के निर्माण पर विधानसभा सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-08-2024

विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में बागवानी कॉलेज के निर्माण को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कॉलेज के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया था, लेकिन मौजूदा सरकार इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बना रही है। 

राजस्व मंत्री के टालमटोल वाले जवाब और मुख्यमंत्री की असंतोषजनक प्रतिक्रिया से खफा विपक्ष ने सरकार पर मंडी जिला के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मंडी के विकास कार्यों को रोक रही है और यह स्वीकार्य नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow