दर्दनाक : आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत

सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल के सनियो गांव में  भारी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत का दुःखद समाचार प्राप्त

Aug 30, 2024 - 13:19
 0  36
दर्दनाक : आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़   30-08-2024

सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल के सनियो गांव में  भारी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7:30 बजे के आस-पास की है। जब बारिश के दौरान घर पर  बिजली गिरने से पदमा देवी (पत्नी नरेंद्र) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही उपप्रधान नवीन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। तहसीलदार उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की। मृतका का शव राजगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow