बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता,नाकाबंदी के दौरान कार से आधा किलो चिट्टा सहित दो लोग गिरफ्तार

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। घुमारवीं पुलिस की टीम ने सोमवार को बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से आधा किलो चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार

Sep 29, 2025 - 15:17
 0  59
बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता,नाकाबंदी के दौरान कार से आधा किलो चिट्टा सहित दो लोग गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज - बिलासपुर   29-09-2025

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। घुमारवीं पुलिस की टीम ने सोमवार को बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से आधा किलो चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान राहुल (20) निवासी वार्ड नंबर 2 वीपीओ फतेहगढ़ चुरियां जिला गुरदासपुर पंजाब और अभी कुमार (20) निवासी मकान नंबर 886, गली नंबर 3, चमरंग रोड, जिला अमृतसर (पंजाब) के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ से कुल्लू की ओर जा रही एक टेंपरेरी नंबर कार को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख कार में बैठे युवक घबरा गए जिससे पुलिस को उनपर संदेह हुआ। 

शक के आधार पर जब पुलिस ने कार की चेकिंग की तो बैग के अंदर दो रंगीन लिफाफे मिले। लिफाफों को खोलने पर उनमें चिट्टा बरामद हुआ, जिसका वजन 518 ग्राम निकला। बताया जा रहा है कि चिट्टे की यह खेप जिला में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow