भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिन्दल ने साधा निशाना, बोले प्रदेश में अब पति पत्नी ओर मित्रों की सरकार
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में अब पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। केवल मात्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब अपने परिवार और अपने मित्रों की सरकार बनकर रह गए
![भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिन्दल ने साधा निशाना, बोले प्रदेश में अब पति पत्नी ओर मित्रों की सरकार](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_664cad91eadc5.jpg)
केबिनेट में लिए निर्णय भी करेंगे उपचुनाव प्रभावित, चुनाव आयोग ले संज्ञान
प्रदेश में लोकसभा व 6 विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग की भूमिका निराशाजनक
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 19-03-2024
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में अब पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। केवल मात्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब अपने परिवार और अपने मित्रों की सरकार बनकर रह गए हैं।
देहरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ रही है बीते कल कैबिनेट की बैठक में देहरा के लिए की गई घोषणाएं चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। डॉ राजीव बिंदल नाहन में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा व प्रदेश में हुए 6 विधानसभा के उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार सरेआम गुंडागर्दी की । चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की। लेकिन चुनाव आयोग की भूमिका पर उस दौरान भी सवाल निशान खड़े हुए और अब एक बार फिर प्रदेश में तीन उपचुनाव होने जा रहे हैं।
बीते कल कैबिनेट में देहरा के लिए पुलिस जिला बनाने की घोषणा की गई है इसके अलावा कई विभागों में नौकरियां देने की बात की गई है जो केवल मात्र उपचुनाव में वोटों को प्रभावित करने और मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नदोंन में बीते डेढ़ साल में कुछ नहीं हुआ तो अब देहरा में क्या होगा जनता भलीभांति परिचित है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)