भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से नाहन में लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था द्वारा लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
![भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से नाहन में लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_6586994c5605a.jpg)
सिरमौर जिला व पड़ोसी राज्य के संस्कृति की दिखी झलक
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 23-12-2023
भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था द्वारा लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की संस्कृति देखने को मिली।
मीडिया से बात करते हुए हिमजनक मंच सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने बताया कि भारत सरकार के भाषण एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से लदयाणा जौनसारी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक दलो को आमंत्रित किया गया है जो हिमाचल व उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक पेश कर रहे है। यहां मुख्य रूप से तलवार, डांगरा, बूढ़ी दीवाली नृत्य विशेष रूप से पेश किया गया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन में एक कार्यशाला का आयोजन भाषा एवं संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से किया गया था जिसमे खासकर युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)