मंडी में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक बुजुर्ग महिला की माैत, जबकि पांच यात्री घायल 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की माैत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल बताए

Jan 12, 2026 - 11:06
 0  54
मंडी में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में एक बुजुर्ग महिला की माैत, जबकि पांच यात्री घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    12-01-2026

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की माैत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पांगणा क्षेत्र में पुलिस चौकी निहरी के तहत आने वाले चरखडी गांव में सोमवार सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। 

हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हई। हादसे के वक्त बस में पांच यात्री सवार थे, जिसमे से दो को गंभीर चोटें आई हैं जबकी बाकी तीन को मामूली चोटें आईं। घायलों में एक बच्चा भी बताया जा रहा है। बाद में एक बुर्जुग महिला ने दम तोड़ दिया। 

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके की जांच पड़ताल के बाद ही हादसे के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

पांगणा क्षेत्र में चरखड़ी गांव के समीप सोमवार सुबह निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु तथा कई यात्रियों के घायल होने की घटना पर डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर व सांसद कंगना रणाैत ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। 

दिवंगत महिला के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन से घायलों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। घटना पर जगत प्रकाश नड्डा व सांसद अनुराग ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow