माजरा प्रकरण में हुए आक्रोश प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यकों को किया गया टारगेट : मुस्लिम संगठन
सिरमौर जिला में पुलिस थाना माजरा के तहत दो समुदायों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। नाहन में आज मुस्लिम संगठन ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि पूरे मामले को लेकर भाजपा लगातार राजनीति कर रही है और इस प्रकरण को भाजपा द्वारा ही बढ़ावा देने की कोशिश की गई। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा द्वारा इस मामले को तूल देने की कोशिश की गई जिसके चलते यहां दो समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न हो गया
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 21-06-2025
What's Your Reaction?



