युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले युवकों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

Sep 18, 2025 - 11:24
 0  29
युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले युवकों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

हॉकी से 02 युवकों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

न्यूज़ एजेंसी - विकासनगर    18-09-2025

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिस पर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच करते हुए वीडियो में युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी। 

वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान  युवराज तथा अमन के रूप में हुई, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त युवराज पुत्र  चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष  को हिरासत में लिया गया है, दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में पुलिस को कोई भी सूचना या प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow