यूथ कांग्रेस को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी ने उदय भानु चिब को सौंपी कमान

कांग्रेस ने अपनी युवा इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उदय भानु चिब की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है

Sep 22, 2024 - 19:24
 0  19
यूथ कांग्रेस को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी ने उदय भानु चिब को सौंपी कमान

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  22-09-2024
कांग्रेस ने अपनी युवा इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए उदय भानु चिब को युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उदय भानु चिब की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। 
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन में जम्मू-कश्मीर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं और वर्तमान में वह युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि खड़गे ने युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के काम की सराहना की है और कहा है कि उनके कार्यकाल में युवा कांग्रेस को मजबूती मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow