राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नने शिपकिला सैन्य पोस्ट का किया दौरा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में आज 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शिपकिला स्थित सेना की पोस्ट और भारत तिब्बत सीमा बल की चैकी का दौरा किया

Sep 26, 2023 - 13:27
 0  9
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नने शिपकिला सैन्य पोस्ट का किया दौरा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-09-2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर दौरे में आज 13000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शिपकिला स्थित सेना की पोस्ट और भारत तिब्बत सीमा बल की चैकी का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।

सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा की सैन्य व्यवस्था से अवगत करवाया। राज्यपाल का शिपकिला का यह पहला दौरा था। राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से जवान यहां तैनात हैं, जिनका एक ही धर्म है देश की सुरक्षा। उन्होंने कहा कि इन वीर सैनिकों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उन्होंने इन्हें देश का ‘सुरक्षा चक्र’ कहा। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे उनके बीच हैं।

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, कमांडर ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह, उपायुक्त सुश्री तोरूल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, शिपकिला सैन्य पोस्ट के हेड मेजर जॉय कपफोह, आई.टी.बी.पी. के ए.सी.जी.डी विनोद कुमार भारती तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow