ज्ञान विज्ञान समिति के 21वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन जिला प्रतिनिधियों ने पेश की अपनी रिपोर्ट
सोलन के कोठो स्थित ऑडिटोरियम में चल रहे हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति (एचजीवीएस) के 21वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन हिमाचल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिला की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि उनके जिला में पिछले दो सालों में क्या-क्या कार्य हुए।
यंगवार्ता न्यूज सोलन 11 जुलाई, 2026 :
सोलन के कोठो स्थित ऑडिटोरियम में चल रहे हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति (एचजीवीएस) के 21वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन हिमाचल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिला की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि उनके जिला में पिछले दो सालों में क्या-क्या कार्य हुए। समीक्षा बैठक में हरियाणा से आए प्रो. प्रमोद गौरी और मनीषा हंस, झारखंड से आए प्रो. काशी नाथ चटर्जी, पंजाब से आए कुलवंत सिंह ने बतौर एक्सपर्ट भाग लिया। समिति के महासचिव सत्यवान पुंडीर ने बताया कि सम्मेलन में पिछले दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया।
इसके अलावा तकनीकी सत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नागरिक शिक्षा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय एवं लैंगिक समानता सहित अनेक समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखे। शहर में रैली निकाली और जत्थे के कलाकारों ने नाटक पेश कर समाजिक समस्याओं पर तंज कसा। ज्ञान विज्ञान समिति सोलन के जिला अध्यक्ष डॉ बीएस पंवार ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 250 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो रही है।
What's Your Reaction?


