विद्युत बोर्ड के नाहन उपमंडल में 9 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित  

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के नाहन उपमंडल में 9 सितंबर 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता महेश चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन का मुख्य उद्देश्य पुरानी विद्युत लाइनों की मरम्मत और अन्य तकनीकी बाधाओं को ठीक करना

Sep 6, 2024 - 15:56
 0  18
विद्युत बोर्ड के नाहन उपमंडल में 9 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    06-09-2024

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के नाहन उपमंडल में 9 सितंबर 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता महेश चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन का मुख्य उद्देश्य पुरानी विद्युत लाइनों की मरम्मत और अन्य तकनीकी बाधाओं को ठीक करना है। 

इस दौरान 33 केवी गिरीनगर-नाहन लाइन और 33 केवी/11 केवी सब-स्टेशन दो सडका तथा वहाँ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 

प्रभावित क्षेत्रों में नाहन शहर, गुन्नूघाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भू वाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातर भेडों, कटासन, उत्तम वाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाड़ा औद्योगिक क्षेत्र और मोगिनंद के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने लोगों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। सहायक अभियंता ने बताया कि यह शट-डाउन पूर्ण रुप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow