विमल नेगी के परिवार को मिलना चाहिए न्याय,सीबीआई का हिमाचल के पिछले मामलों में रिकॉर्ड ठीक नहीं : CPIM 

विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई जांच पर सीपीआईएम को भरोसा नहीं है। पिछले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश में सीबीआई द्वारा जांच किए गए मामलों के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए सीपीआईएम ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया

May 27, 2025 - 19:53
 0  45
विमल नेगी के परिवार को मिलना चाहिए न्याय,सीबीआई का हिमाचल के पिछले मामलों में रिकॉर्ड ठीक नहीं : CPIM 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

हिमाचल में नेताओं और अधिकारियों का नेक्सस भ्रष्टाचार को दे रहा बढ़ावा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-05-2025 

विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई जांच पर सीपीआईएम को भरोसा नहीं है। पिछले 10 सालों में हिमाचल प्रदेश में सीबीआई द्वारा जांच किए गए मामलों के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए सीपीआईएम ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। 

उन्होंने कहा है कि विमल नेगी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए इसके लिए सरकार मामले न्यायिक जांच करवाए। प्रदेश में अधिकारियों और नेताओं का नेक्सस भ्रष्टाचार कर रहा है।

सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य संजय चौहान और राकेश सिंघा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि गुड़िया, मनोहर हत्याकांड और पुलिस भर्ती घोटाले में सीबीआई के अभी भी हाथ खाली है और परिवार को न्याय नहीं मिला है। सरकार अगर विमल नेगी मामले में गंभीर है तो इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाए जिससे HPPCL में फैले भ्रष्टाचार का भी पर्दाफाश होगा। 

प्रदेश अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। सीपीआईएम अपने स्तर भी इस मामले की जांच करेगी जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। सीपीआईएम ने मुख्यमंत्री को भी इस मामले की निष्पक्षता से जांच के लिए पत्र लिखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow