सनातन पर स्थिति करें स्पष्ट  करें सोनिया, राहुल और प्रियंका भाजपा ने लिया आड़े हाथ संज्ञान 

कांग्रेस नेताओं द्वारा सनातन को लेकर की जा रही बयानबाजी पर प्रदेश भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह परमार , त्रिलोक कपूर और विधायक पवन काजल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा है कि वे सनातन संबंधी बयान पर कांग्रेस दयानिधि स्टालिन और खडग़े के बेटे के साथ हैं , इस पर स्थिति स्पष्ट करें

Sep 13, 2023 - 20:15
 0  31
सनातन पर स्थिति करें स्पष्ट  करें सोनिया, राहुल और प्रियंका भाजपा ने लिया आड़े हाथ संज्ञान 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  13-09-2023

कांग्रेस नेताओं द्वारा सनातन को लेकर की जा रही बयानबाजी पर प्रदेश भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह परमार , त्रिलोक कपूर और विधायक पवन काजल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा है कि वे सनातन संबंधी बयान पर कांग्रेस दयानिधि स्टालिन और खडग़े के बेटे के साथ हैं , इस पर स्थिति स्पष्ट करें। 
बुधवार को धर्मशाला में तीनों भाजपा नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि विभिन्न दलों के गठबंधन को घमंडिया की संज्ञा दी गई है, ऐसे में सनातन पर दिए गए बयानों से घमंडिया विपक्ष की मनोभावना स्पष्ट हो जाती है। परमार ने कहा कि सनातन आदि अनंत है, उसे कोई नहीं मिटा सकता। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि अन्य राज्यों में दलितों के मामले में प्रियंका सुबह होने से पहले ही वहां पहुंच जाती हैं, जबकि जिला चंबा में दलित युवक मनोहर लाल की हत्या हुई, वहां सीएम आज तक नहीं गए। 
कपूर ने कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी से उम्मीद है कि वह मनोहर के घर जाकर उसके परिजनों से मिलेंगी और कांग्रेस की ओर से उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देंगी। कांगड़ा के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा की अनदेखी की है। प्रदेश में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा कर रह गई हैं। सीयू की फाइल जुलाई माह से सरकार के पास धूल फांक रही है। काजल ने कहा कि झूठी गारंटियां देने वाली कांग्रेस को लेने के देने पड़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow