सार्वजनिक मंचों से मंडी की जनभावनाओं को गाली दे रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली मण्डल में आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान - 2026’ की कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया और नेरचौक मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए

Mar 7, 2026 - 20:56
 0  7
सार्वजनिक मंचों से मंडी की जनभावनाओं को गाली दे रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  07-03-2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली मण्डल में आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान - 2026’ की कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया और नेरचौक मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के नाचन और बल्ह दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को केवल एक छलावा करार देते हुए अजीब विरोधाभास की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सरकार करोड़ों की हाई-टेक रोबोटिक सर्जरी का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर अस्पताल का रेडियोलॉजी विभाग पूरी तरह बंद पड़ा है। ऐसे में ऑपरेशन कैसे संभव हैं। यहाँ तक कि एक अदद एमआरआई मशीन तक की सुविधा सरकार जनता को उपलब्ध नहीं करवा पाई है। 
जबकि पिछले साढ़े तीन सालों से मुख्यमंत्री हर मंच से नेरचौक में एमआरआई मशीन लगाने की बात रट रहे हैं, लेकिन आज की कड़वी हकीकत यह है कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर चले जाने से पूरा विभाग ठप है और कार्डियोलॉजी विभाग बिना कैथ लैब के सफेद हाथी साबित हो रहा है। ऐसे में बिना बुनियादी जांच सुविधाओं और जरूरी स्टाफ के रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम स्थापित करने का औचित्य समझ से परे है, क्योंकि जब मरीज का प्रारंभिक एक्स-रे और एमआरआई ही नहीं हो पाएगा, तो रोबोटिक सर्जरी किस आधार पर की जाएगी? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी मंडी आते हैं तो सार्वजनिक मंच को मुझे गालियां देने के लिए प्रयोग करते हैं। मैं पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहा तो एक व्यवस्था के मुताबिक मेरी पार्टी ने मुझे ये सौभाग्य दिया। मैंने  बिना भेदभाव पांच वर्ष समूचे हिमाचल का विकास किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र नादौन से सुक्खू जी जीत कर आए हैं वहां करोड़ों के काम मेरे कार्यकाल में हुए। 
मुख्यमंत्री मंडी की जनभावनाओं से खेल रहे हैं और अपने ऐसे मित्रों को प्रमोट  करने में लगे हैं जिन्हें जनता ने पहले ही नकार दिया है। जयराम ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की इन विफलताओं और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार विकास के नाम पर केवल ऋण लेने का नया रिकॉर्ड बना चुकी है और उनकी पहचान प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेलने वाले तथा केवल अपने चहेते मित्रों को फायदा पहुँचाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में की जाएगी। जयराम ठाकुर ने ओपीएस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा को लेकर बोला जा रहा हर शब्द निराधार और हार के डर से उपजी बौखलाहट है। 
मुख्यमंत्री के पास जनता को दिखाने के लिए अपना कोई ठोस काम नहीं है, इसलिए वे रोज मनगढ़ंत आरोप मढ़कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, संस्थान बंद हो रहे हैं और सरकार केवल विज्ञापनों और फोटो खिंचवाने में व्यस्त है, जबकि जनता बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा के तीनों मंडलों की पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक को भी संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow