सीढ़ियों से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
प्रदेश के जिला ऊना के सदर थाना के तहत सनोली में 40 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमेश चंद पुत्र रामलोक निवासी सनोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
![सीढ़ियों से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_6667e5f987362.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 30-06-2024
प्रदेश के जिला ऊना के सदर थाना के तहत सनोली में 40 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमेश चंद पुत्र रामलोक निवासी सनोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि को हरमेश चंद निवासी सनोली मकान की सीढिय़ों से गिर गया। हादसे में घायल हरमेश चंद को परिजनों द्वारा बीबीएमबी अस्पताल नंगल, पंजाब में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने हरमेश चंद को मृत घोषित कर दिया।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)