सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इस बाबत अधिसूचना जारी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 12-09-2024
प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की। वर्ष 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार राज्य के प्रधान वन मुख्य अरण्यपाल रह चुके हैं। अगस्त 2023 में राजीव कुमार विभाग के मुखिया बने थे।
31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। सरकार ने हमीरपुर आयोग कार्यालय में दो सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी रुपन बेमबे निवासी समरहिल शिमला, राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक और 2005 बैच के एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष सहित दोनों सदस्यों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।
वर्तमान में आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी को सरकार ने आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। अब आयोग को स्वतंत्र तौर पर अध्यक्ष और दो सदस्य दे दिए गए हैं। बता दें कि पेपर लीक के मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पुराने आयोग को भंग करके पारदर्शी तरीके से भर्तियां करने के लिए दोबारा से आयोग का गठन किया है।
What's Your Reaction?