स्कूल को बंद करने के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,शहीद के नाम पर चल रहे स्कूल को बंद करने के आदेश
नाहन विधानसभा क्षेत्र के गिरी नगर में पिछले कई दशकों से शहीद कुलविंदर के नाम पर चल रहे हाई स्कूल को बंद करने के आदेश जारी
डीसी के जरिये राज्यपाल को भेजा ज्ञापन,स्कूल को बंद न करने उठाई माँग
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 31-03-2026
नाहन विधानसभा क्षेत्र के गिरी नगर में पिछले कई दशकों से शहीद कुलविंदर के नाम पर चल रहे हाई स्कूल को बंद करने के आदेश जारी हुए है इसके विरोध में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में सड़कों पर उतरे और बंद करने का विरोध जताया।
ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा के जरिए प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर सालों से चल रहे इस स्कूल को बंद न करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि साल 1959 से यह स्कूल यहां पर चल रहा है जिसमें कई पंचायतो के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए कुलविंदर सिंह के नाम पर यह स्कूल चल रहा था मगर यह बेहद दुख का विषय है कि सरकार द्वारा इस स्कूल को बंद किया जा रहा है जिससे बच्चों के भविष्य की चिंता अभिभावकों को सताने लगी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां से पढ़े हुए कई छात्र आज बड़े पदों पर बैठे हुए है।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस स्कूल को बंद ना किया जाए ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों को परेशानियों का समय न करना पड़े क्योंकि 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में कोई भी अन्य स्कूल नहीं है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार पिछले 3 सालों से संस्थानों को बंद कर रही है और पूरी तरह यह तालाबंदी की सरकार बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 5 दशकों से शहीद के नाम पर चलने वाले स्कूल को बंद किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जा रहा है और मांग की जा रही है कि इस स्कूल को बंद ना किया जाए।
What's Your Reaction?




