हिमाचल में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक हर महीने मिलती रहेगी निशुल्क बिजली 

हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक हर महीने निशुल्क बिजली मिलती रहेगी। प्रदेश सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त सप्लाई की अटकलों पर विराम लगा दिया

Apr 30, 2025 - 10:46
 0  76
हिमाचल में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक हर महीने मिलती रहेगी निशुल्क बिजली 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-04-2025

हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक हर महीने निशुल्क बिजली मिलती रहेगी। प्रदेश सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त सप्लाई की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

सरकार ने 22 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी की नई दरें जारी कर दी हैं। राज्य विद्युत विनियामक आयोग के 15 पैसे प्रति यूनिट दाम घटाने पर सरकार ने इसी तर्ज पर सब्सिडी राशि भी कम कर दी है। ऐसे में साल 2024-25 की तर्ज पर ही दरें लागू रहेंगी।

300 यूनिट से अधिक खपत करने वालों को बड़ा झटका दिया है। इन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट मिलने वाली एक रुपये की सब्सिडी को बंद कर दिया है। अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 5.90 रुपये चुकाने होंगे। 

मई में जारी होने वाले अप्रैल की खपत के बिल इस आधार पर आएंगे। ऊर्जा सचिव राकेश कंवर ने इस संदर्भ में बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को पत्र भेजा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आयोग ने इस साल 15 पैसे प्रति यूनिट तक दरें घटाई हैं। 28 मार्च को आयोग ने बिजली दरें जारी की थीं।

इन दरों में बिजली सब्सिडी का उल्लेख नहीं था। अब सरकार ने बोर्ड को सब्सिडी की राशि जारी करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में बिजली की दरें प्रति यूनिट 12 से 20 पैसे तक कम की गई हैं। 

घरेलू दरें 15 पैसे प्रति यूनिट, व्यावसायिक दरें 12 पैसे और छोटे, मध्यम व उद्योगों की दरें 20 पैसे तक घटाई गई हैं। बिजली के फिक्स्ड डिमांड चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2024-25 में जो डिमांड दरें तय हुई थीं, इस वर्ष वही लागू रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow