हिमाचल में तेजी से फैल रहा स्क्रब टायफस, 500 से ज्यादा मामले आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस तेजी से फैला रहा है। अब तक प्रदेश के अस्पतालों में पांच सौ से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ग्रस्त पाए जा चुके
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 30-08-2023
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस तेजी से फैला रहा है। अब तक प्रदेश के अस्पतालों में पांच सौ से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ग्रस्त पाए जा चुके हैं। बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से यह रोग फैलता है।
प्रदेश सरकार ने बीमारी को लेकर हिमाचल में अलर्ट जारी किया है। लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा मेडिकल कालेजों, अस्पताल प्रबंधन और जिला चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।
बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से यह रोग फैलता है। इस कारण मरीज को सिरदर्द, बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, कंपकंपी और शरीर पर लाल दाने, शरीर का थका होना जैसी समस्या होती है। ऐसे लक्षण होने पर मरीज को तुरंत चिकित्सकों के पास उपचार करवाने आना चाहिए।
What's Your Reaction?