हिमाचल में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश दर्ज,कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से ठीक पहले भारी बारिश दर्ज की गई है। बीती रात से जारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Jun 17, 2025 - 11:26
Jun 17, 2025 - 11:31
 0  73
हिमाचल में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश दर्ज,कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-06-2025 

हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से ठीक पहले भारी बारिश दर्ज की गई है। बीती रात से जारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रायपुर मैदान में 130.2, बलद्वाड़ा 62.0, आरएल बीबीएमबी 58.0, ओलिंडा 55.0, ऊना और कसौली 52.0, ब्राह्मणी 45.4, शिमला 42.7, बिलासपुर 38.6, अघार 38.2, नेरी  35.0, शिलारू 30.4 व मैहरे बड़सर में 90.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

शिमला में प्री मानसून की बारिश से नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर जलभराव हुआ है। आज प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। शिमला में भी सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश रुक-रुककर जारी है। बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं इससे सेब सहित अन्य फसलों को लाभ होगा। 

सोमवार रात से कुल्लू जिला में झमाझम बारिश होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं जिले में पड़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश से सेब व नाशपाती का आकार बनेगा तो वहीं मक्की और राजमा के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। 

वहीं उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में जैसे ही पहली बरसात की फुहारें गिरीं, खेतों में हरियाली की उम्मीद जग गई और किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। स्थानीय किसान मोहन सिंह, जीवन सिंह, हंसराज और अर्जुन सिंह का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे आगामी फसलों की बुआई सुचारू रूप से हो पाएगी। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार को भी प्रदेश में 23 जून तक बारिश लगातार जारी रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow