हिमाचल में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास,सामान्य से अधिक चल रहे तापमान 

हिमाचल प्रदेश में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास हो रहा है।प्रदेश में दिन ब  दिन सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है।मानसून की बौछारें थमते ही मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी तपने लग पड़े

Sep 24, 2024 - 15:51
 0  7
हिमाचल में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास,सामान्य से अधिक चल रहे तापमान 

शिमला का तापमान 29 डिग्री पहुंचने की संभावना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-09-2024

हिमाचल प्रदेश में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास हो रहा है।प्रदेश में दिन ब  दिन सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है।मानसून की बौछारें थमते ही मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी तपने लग पड़े हैं। प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश न होने से तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।शिमला में जहां तापमान 28डिग्री के पार हो गया है। 

वहीं मैदानी क्षेत्रों में कांगड़ा में पहली मर्तबा सितंबर माह में 35डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।इससे वर्ष 2020 में 34.4डिग्री तक सितंबर माह में तापमान पहुंचा था।वहीं ऊना में 37डिग्री तो बिलासपुर में37.4 व चंबा में 36.4 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।पहाड़ो में भी सूर्य की तपिश जमकर पड़ रही है ।प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और मौसम विज्ञान केंद्र ने  25से 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे इस बढ़ते तापमानों से राहत के आसार है,लेकिन आज भी तापमान में उछाल आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गत तीन दिनों से प्रदेश में वर्षा नही हो रही है जिससे तापमानों में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि शिमला में 28.4डिग्री तापमान दर्ज किया गया है ।वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।उन्होंने कहा आज भी तापमान में बढ़ोतरी होगी शिमला का तापमान 29डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 25 व 26 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने बारिश और थंडरस्टॉर्म का येलो अलर्ट जारी किया  है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून की विदाई प्रदेश में अमूमन 24 सितंबर के बाद होती है। 

आने वाले दिनों में एक रेनफॉल एक्टिविटी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। अभी पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हुई है और आने वाले समय में पंजाब से भी मानसून के जाने की संभावना है। इन राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ही हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत होता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow