PM मोदी का मुख्य न्यायाधीश के घर जाना दुर्भाग्यपूर्ण, लोगों का न्याय व्यवस्था से उठा विश्वास : जगत सिंह नेगी 

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के घर जाने को लेकर आपत्ती जताई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए देश में न्याय व्यवस्था से विश्वास उठने वाला बताया

Sep 24, 2024 - 15:32
Sep 24, 2024 - 17:02
 0  11
PM मोदी का मुख्य न्यायाधीश के घर जाना दुर्भाग्यपूर्ण, लोगों का न्याय व्यवस्था से उठा विश्वास : जगत सिंह नेगी 

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला    24-09-2024

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के घर जाने को लेकर आपत्ती जताई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए देश में न्याय व्यवस्था से विश्वास उठने वाला बताया है। वहीं इस दौरान जगत सिंह नेगी ने मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा है। 

उन्होंने कंगना रनौत के बयान पर कहा की किसी अन्य व्यक्ति से भी इस तरह के बयान की अपेक्षा नहीं की जा सकती उन्होंने कहा कि मंडी की जनता कंगना को सांसद चुनकर अब पछता रही है। 

प्रधानमंत्री का इस तरह मुख्य न्यायधीश के घर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के चरित्र और चेहरे में फर्क है प्रधानमंत्री जहां जाते हैं खुद को वहां का बताते हैं. जगत सिंह नेगी ने कहा की कांग्रेस की गारंटीयों पर प्रधानमंत्री ने खूब शोर मचाया लेकिन जम्मू कश्मीर और हरियाणा में उन्हीं गारंटीयों के नाम बदलकर चुनाव में दे रहे हैं। 

वहीं जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत के बयान पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह का बयान एक सांसद से आया है वह किसी अनपढ़ व्यक्ति से भी नहीं आ सकता. उन्होंने कहा कि ऐसे सांसद का चुनाव करना हमारी गलती थी। 

वहीं इस साल के सेब सीजन को लेकर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बार सीजन थोड़ा देरी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 40 लाख सेब की पेटियां फल मंडियों में पहुंची है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार MIS के तहत भी कम सेब खरीदा गया है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow