लेडी गवर्नर ने अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को वितरित किये गर्म जुराबें व स्वच्छता किट

लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) जानकी शुक्ल द्वारा 13 फ़रवरी 2024 को मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल शिमला का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को गर्म जुराबें व् स्वच्छता किट वितरित की गई। यह राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस संजीव कुमार ने कहा कि अस्पताल कल्याण अनुभाग राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है

Feb 13, 2024 - 19:10
Feb 13, 2024 - 19:26
 0  8
लेडी गवर्नर ने अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को वितरित किये गर्म जुराबें व स्वच्छता किट
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  13-02-2024
लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) जानकी शुक्ल द्वारा 13 फ़रवरी 2024 को मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल शिमला का दौरा किया गया जिसमें उनके साथ अनुभाग की सदस्याओं द्वारा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को गर्म जुराबें व् स्वच्छता किट वितरित की गई। यह राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस संजीव कुमार ने कहा कि अस्पताल कल्याण अनुभाग राज्य रेडक्रॉस का एक अंग है। अस्पतालों व आश्रमों में रोगियों के उपचार, बच्चों के कल्याण सम्बन्धी सेवाएं, वस्त्र, दवाईयों व् अन्य प्रकार की सहूलियतें प्रदान कराने के अतिरिक्त समय-समय पर राज्य रेडक्रॉस के कार्यक्रमों के लिए धन एकत्र करना व् इसके सुचारू रूप से सञ्चालन के लिए सहयोग देना ही इसका मुख्य उदेश्य है। 
अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्या ( डॉ. ) किमी सूद ने बताया कि लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा,हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) के निर्देशनुसार अनुभाग की सदस्याओं द्वारा  समय -समय पर अस्पतालों  के दौरे  तथा अन्य सामाजिक गतिविविधियाँ  की जाती रहती है। उन्होने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर उनकी आवश्यकतानुसार वस्तुएं मुहैया करवाई जाती रहती हैं। श्रीमती शुक्ल ने कहा कि हिप्र राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला  द्वारा की जाने वाली इस तरह की गतिविधि सराहनीय है तथा उन्होने अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं से आग्रह किया कि वे इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। 
इस कार्यक्रम में  (डॉ.) साधना ठाकुर जो कि राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग) की पूर्व अध्यक्षा एवं रेडक्रॉस राष्ट्रीय प्रबंध समिति की पूर्व सदस्या हैं ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस द्वारा समय–समय पर इस तरह के किये जाने वाले कार्यक्रमों से अस्पताल में रह रहे मरीजों के साथ एक आत्मीयता का भाव पैदा हो गया है जिससे उनकी समस्याओं को समझ कर उनको दूर करने की कोशिश की जाती रहती है। इस कार्यक्रम में अस्पताल कल्याण अनुभाग से शशि सूद , सुविधा , पूर्णिमा लखनपाल , अस्पताल प्रशासन से चिकित्सक एवं कर्मचारी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow