इस वर्ष देश-विदेश से आए 8500 श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शन , 11वें वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा में बना रिकार्ड

वर्ष 2014 से कुल्लू प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से करवाई जा रही श्रीखंड महादेव यात्रा ने अपने 11वें वर्ष एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की संख्या 8500 के आंकड़े को पार कर गई है। यह धार्मिक यात्रा आज आधिकारिक तौर पर समाप्त हो जाएगी। आज अंतिम जत्था बेस कैंप सिंहगाड़ से रवाना हो गया है जोकि 30 जुलाई तक वापस लौटेगा। जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरूआत से अब तक 8509 यात्रियों ने पंजीकरण करवाकर महादेव के दर्शन किए हैं और यह संख्या अभी और बढ़ सकती

Jul 27, 2024 - 16:09
Jul 27, 2024 - 16:29
 0  24
इस वर्ष देश-विदेश से आए 8500 श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शन , 11वें वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा में बना रिकार्ड
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  27-07-2024
वर्ष 2014 से कुल्लू प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से करवाई जा रही श्रीखंड महादेव यात्रा ने अपने 11वें वर्ष एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की संख्या 8500 के आंकड़े को पार कर गई है। यह धार्मिक यात्रा आज आधिकारिक तौर पर समाप्त हो जाएगी। आज अंतिम जत्था बेस कैंप सिंहगाड़ से रवाना हो गया है जोकि 30 जुलाई तक वापस लौटेगा। जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरूआत से अब तक 8509 यात्रियों ने पंजीकरण करवाकर महादेव के दर्शन किए हैं और यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली ने नयन सरोवर से श्रीखंड महादेव तक की चढ़ाई में रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को ग्लेशियर पार करवाए। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने आपातकालीन सेवाओं में सहयोग किया और 5 सैक्टरों में तैनात सैक्टर मजिस्ट्रैट की पूरी टीम ने दिन-रात श्रद्धालुओं की मदद की। इसमें मेडिकल टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पहली बार 2 निजी संस्थानों ने बेस कैंपों में नि:शुल्क ओपीडी सेवाएं प्रदान कीं। विश्व मानव रूहानी केंद्र ने भीमडवारी में और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड संस्थान ने सिंहगाड़ में मेडिकल सेवाएं प्रदान कीं। यात्रा के दौरान कई भक्तों और समाजसेवी संस्थानों ने लंगर सेवाएं प्रदान कीं। 
क्षेत्र के स्थानीय लोगों का व्यापार भी इस दौरान खूब चमका। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने स्वयं श्रीखंड महादेव तक जाकर व्यवस्थाओं और रास्तों का जायजा लिया और डीसी कुल्लू को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान काली टॉप से बराहटी नाला तक श्रद्धालुओं को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग से बात कर नई पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई जाएगी। रास्तों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए और सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर अन्य कमियों को भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow