तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन गया हर घर तिरंगा अभियान , पीएम की लोगों से अपील , मुहीम में शामिल हो लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा अभियान

Jul 28, 2024 - 13:49
Jul 28, 2024 - 14:05
 0  30
तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन गया हर घर तिरंगा अभियान , पीएम की लोगों से अपील , मुहीम में शामिल हो लोग
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  28-07-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी लेने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में आज कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश बहुत रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। 
तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का उत्साह भी दिखता है। उन्होंने कहा आपने गौर किया होगा, जब कॉलोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है , तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के नवाचार भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में, दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के उत्पाद दिखने लगते हैं। कुछ लोग तो ‘तिरंगा’ अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बांटते भी है। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। 
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहले की तरह इस साल भी आप हरघरतिरंगाडॉटकॉम पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी जरूर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि एक और बात याद दिलाना चाहता हूँ। हर साल 15 अगस्त से पहले आप मुझे अपने ढेर सारे सुझाव भेजते हैं। आप इस साल भी मुझे अपने सुझाव जरूर भेजिए। आप माईगोव या नमो ऐप पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा सुझावों को 15 अगस्त के सम्बोधन में शामिल करने की कोशिश करूंगा।
                                             

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow