छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है संस्कार युक्त शिक्षा : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती

Feb 14, 2024 - 13:29
Feb 14, 2024 - 14:16
 0  3
छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है संस्कार युक्त शिक्षा : डॉ. शांडिल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    14-02-2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. शांडिल ने कहा कि परितोषिक वितरण समारोह से छात्रों को प्रतिस्पर्धा के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। 

उन्होंने कहा कि सफलता-असफलता, आशा-निराशा यह सभी जीवन के दो पहलू हैं, हमें असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि हमें अपनी असफलता पर आत्मचिन्तन कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। छात्रों को ज्ञान अजिर्त करना सीखना होगा क्योंकि ज्ञान ही वास्तविक शक्ति है जो मनुष्य को किसी भी प्रकार की परिस्थिति में आगे बढ़ना सिखाती है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जो उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।  

उन्होंने कहा कि स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साधुपुल में अश्वनी खड्ड के चैनेलाइजेशन के लिए 04 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्र रेखा, ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान चन्दन ठाकुर, ग्राम पंचायत तुन्दल के उप प्रधान ज्ञान चन्द,, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, एस.एम.सी के प्रधान बाल कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow