कोटखाई : गिरी खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत गिरी खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू

Feb 13, 2024 - 21:06
Feb 13, 2024 - 21:07
 0  123
कोटखाई : गिरी खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-02-2024

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत गिरी खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौंप दिए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार मृतक पिता व पुत्र नेपाली मूल के हैं। सोमवार देर रात दोनों मछली पकड़ने के लिए गिरी खड्ड में उतरे थे। मछली मारने के लिए समीप में  बिजली के खंबे से तार जोड़कर खड्ड में पानी के बीच डाली। लेकिन इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गिरी खड्ड में पानी के बीच शवों को तैरता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गोरख बहादुर थापा(58) पुत्र बलबहादुर और भीम बहादुर थापा(32) पुत्र गोरख बहादुर के रूप में हुई है। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow