लोकतंत्र नहीं प्रदेश में गुंडातंत्र चला रही सरकार,सरकार के राज में नहीं सुरक्षित सरकारी अधिकारी कर्मचारी : गौरव कुमार 

सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश  लोकतांत्रिक राज्य में, एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपने पद की मर्यादा को लांघते हुए एक सरकारी अधिकारी की नृशंस पिटाई करना, न केवल एक शर्मनाक कृत्य है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला

Jul 3, 2025 - 16:47
Jul 3, 2025 - 16:51
 0  46
लोकतंत्र नहीं प्रदेश में गुंडातंत्र चला रही सरकार,सरकार के राज में नहीं सुरक्षित सरकारी अधिकारी कर्मचारी : गौरव कुमार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      03-07-2025

सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश  लोकतांत्रिक राज्य में, एक जनप्रतिनिधि द्वारा अपने पद की मर्यादा को लांघते हुए एक सरकारी अधिकारी की नृशंस पिटाई करना, न केवल एक शर्मनाक कृत्य है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है।

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री  द्वारा NHAI के अधिकारी   पर किए गया हमला बहुत ही निंदनीय है। जिस देश में जनता अपने प्रतिनिधियों को सेवा के लिए चुनती है, वहाँ अगर वही नेता कानून अपने हाथ में लेने लगें, तो यह एक बेहद गंभीर और खतरनाक संकेत है।

क्या यही वो संविधान है जो हमें बोलने, काम करने, और न्याय पाने की आज़ादी देता है? जब एक आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से निकले अधिकारी को उसके कर्तव्य निभाते समय पीटा जाता है , सिर पर फूलदान या घड़े से वार किया जाता है ,तो यह न केवल उस व्यक्ति का अपमान है, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की बेइज्जती है।

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता, सेवा का माध्यम होनी चाहिए, आतंक और डर का नहीं।जो व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेता है, उसे कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए — चाहे वो कितना भी ऊँचे पद पर क्यों न हो।

सरकार और प्रशासन से माँग करता हूँ कि इस घटना की निष्पक्ष जाँच हो, और यदि मंत्री दोषी पाए जाएँ, तो उन्हें बर्खास्त किया जाए, ताकि ऐसा संदेश जाए कि कानून सबके लिए बराबर है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow