मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू करना ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों में देश में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मात्र सौ दिन में विकास की ऐसी गाथा लिखने की क्षमता सिर्फ़ दुनिया में अकेले नरेन्द्र मोदी के अंदर है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्य विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Sep 16, 2024 - 17:12
Sep 16, 2024 - 18:50
 0  13
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू करना ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   16-09-2024
शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सौ दिनों में देश में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मात्र सौ दिन में विकास की ऐसी गाथा लिखने की क्षमता सिर्फ़ दुनिया में अकेले नरेन्द्र मोदी के अंदर है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत के विकास के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्य विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। परफॉर्मेंस और टाइमली डिलीवर करने की जो राजनीति नरेंद्र मोदी ने शुरू की उसका परिणाम आज देश के सामने हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
आज दुनिया के सभी देश भारत की तरफ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्य कालों की तरह तीसरा कार्यकाल भी ऐतिहासिक होगा। नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान स्पष्ट कहा था कि तीसरा कार्यकाल भारत के निर्माण का स्वर्णकाल होगा। दो कार्यकालों में जो सुधार और नीतिगत व्यवस्थाएं की गई है उसका लाभ समूचे देश को मिल रहा है। आने वाला समय हर लिहाज़ से ऐतिहासिक होगा। अपने कहे गए एक-एक शब्द को अक्षरशः लागू करने के लिए नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसे विजनरी नेता प्रधानमंत्री बने , उनके नेतृत्व काल को हमने देखा और उनके दिशा निर्देशन में काम किया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के उन्नति और समृद्धि के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल के सभी देवी देवताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। 17 सितंबर को प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान करेंगे और साथ ही अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow