कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने मंत्री,राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ 

बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

Dec 12, 2023 - 19:23
Dec 12, 2023 - 20:29
 0  204
कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने मंत्री,राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-12-2023

हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से एमएलए यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्री पद खाली है। जिसे भी जल्द भरने की बात सीएम सुक्खू ने कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि एक पद खाली है उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं। 

इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिया समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और  प्राथमिकताएं बताते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow