हिमाचल निर्माता की 118वीं जयंती पर डॉ. परमार की प्रतिमा पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने किया माल्यार्पण

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती रविवार को सिरमौर कल्याण मंच सोलन द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही है। सर्वप्रथम चिल्ड्रन पार्क स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर सोलन की कार्यवाहक मेयर मीरा आनंद ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मीरा आनंद ने कहा कि डॉ. परमार हिमाचल के एक महान सपूत थे।

Aug 4, 2024 - 19:19
Aug 4, 2024 - 19:49
 0  14
हिमाचल निर्माता की 118वीं जयंती पर डॉ. परमार की प्रतिमा पर सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने किया माल्यार्पण
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  04-08-2024
हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती रविवार को सिरमौर कल्याण मंच सोलन द्वारा धूमधाम से मनाई जा रही है। सर्वप्रथम चिल्ड्रन पार्क स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर सोलन की कार्यवाहक मेयर मीरा आनंद ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मीरा आनंद ने कहा कि डॉ. परमार हिमाचल के एक महान सपूत थे। उन्होंने वर्षों तक हिमाचल के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हिमाचल को लाभान्वित किया। उनके द्वारा रखी गई हिमाचल की ठोस नींव पर आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों में आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। 
उन्होंने कहा कि आज भी लोग उनकी प्रेरणा, सेवा भाव और उनकी सादगी को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं। उन्होंने डॉ. परमार के दिखाए मार्ग पर चलने का सभी से आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत, नौणी-मझगांव पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, एएसपी रमेश शर्मा, रजिस्ट्रार नौणी यूनिवर्सिटी नरेंद्र चौहान, वन निगम सोलन के डीएम प्रदीप, एपीआरओ नाहन राजेंद्र सिंह, एसडीओ विपुल कश्यप, बिलासपुर के लेखक रतनचंद निर्झर। 
सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाई, बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, डॉ. रामगोपाल शर्मा, डॉ. लोकेश ममगाई , अरुण भारद्वाज , शमशेर ठाकुर , वरुण चौहान , दर्शन सिंह पुंडीर , मनोज पुंडीर, केवल राम कश्यप, अजय कंवर, गगन चौहान, कमल सिंह कमल , उमेश कमल , सतपाल ठाकुर , एसपी शर्मा , हरिंद्र ठाकुर , आर एस ठाकुर , योगराज चौहान , महेंद्र गौतम, संजय चौहान, सुख दर्शन ठाकुर, संदीप शर्मा, जयचंद शर्मा सहित अनेक लोगों ने डॉ. परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow