पुरानी सड़क का भूमि पूजन करने की बजाए कांग्रेस ने बंद किये कार्यालयों को शुरू करवाए विधानसभा उपाध्यक्ष : मेला राम 

विधानसभा उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार द्वारा गत शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की करीब 3 साल पुरानी भराड़ी-चिंदोग सड़क के भूमि पूजन पर तंज कसते हुए पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सिरमौर प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसे कारनामों से झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे

Aug 3, 2024 - 19:48
Aug 3, 2024 - 20:14
 0  29
पुरानी सड़क का भूमि पूजन करने की बजाए कांग्रेस ने बंद किये कार्यालयों को शुरू करवाए विधानसभा उपाध्यक्ष : मेला राम 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  03-08-2024
विधानसभा उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार द्वारा गत शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की करीब 3 साल पुरानी भराड़ी-चिंदोग सड़क के भूमि पूजन पर तंज कसते हुए पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सिरमौर प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसे कारनामों से झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भराड़ी से चिंदोग तक पहले से बनी इस कच्ची सड़क को चौड़ा व पक्का करने के लिए नाबार्ड से करीब पौने 14 करोड़ का बजट भी काफी पहले स्वीकृत हुआ था। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुखविंदर सुक्खू सरकार द्वारा अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई और उल्टा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय सहित पूर्व सरकार द्वारा खोले गए डेढ़ दर्जन के करीब संस्थान रेणुका जी विधानसभा हल्के में बंद कर डाले। उन्होंने कहा कि, विकास के दावे करने वाले विधायक विनय कुमार यदि क्षेत्र में नए संस्थान नहीं खोल सकते तो कम से कम बंद किए गए डेढ़ दर्जन कार्यालय , स्वास्थ्य संस्थान व विद्यालय दोबारा खोलने की बात तो मुख्यमंत्री से कहने की हिम्मत तो जुटानी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह प्रदेश में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद कर व पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा करने के बाद करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा विस्तार से जनता को धोखा दिया। उसी तरह विनय कुमार पुराने काम के भूमि पूजन से गुमराह कर रहे हैं। 
शर्मा ने कहा कि विनय कुमार जब लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव रहने के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र अथवा उपमंडल संगड़ाह को राज्य उच्च मार्ग तक से नहीं जोड़ पाए तो अब जनता को कर्ज के बोझ से लादने वाली सुक्खू सरकार से क्या विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएचसी भराड़ी में जहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं है, वहीं क्षेत्र के शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों में भी लगभग आधे पद खाली चल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow