शिमला की तरह मंडी में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग शर्मनाक ,  बर्बरता हर समस्या का हल नहीं : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार जनभावना का आदर नहीं कर रही है। लोगों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को बर्बरता से कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनाई गई बर्बरता अन्यायपूर्ण हैं। सरकार जनभावनाओं का सम्मान करने के बजाय उन्हें कुचलने पर आमादा है। यह किसी भी सूरत में प्रदेश के हित में नहीं है

Sep 14, 2024 - 20:07
Sep 14, 2024 - 20:21
 0  12
शिमला की तरह मंडी में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग शर्मनाक ,  बर्बरता हर समस्या का हल नहीं : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-09-2024
शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार जनभावना का आदर नहीं कर रही है। लोगों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को बर्बरता से कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनाई गई बर्बरता अन्यायपूर्ण हैं। सरकार जनभावनाओं का सम्मान करने के बजाय उन्हें कुचलने पर आमादा है। यह किसी भी सूरत में प्रदेश के हित में नहीं है। सरकार प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें न्याय का भरोसा क्यों नहीं दे रही है। अवैध निर्माण क्या सरकार को इस तरह से मजबूर कर सकता है कि उस पर कार्रवाई के बजाय प्रदेश के लोगों पर लाठियां भांजी जाए और उन्हें वॉटर कैनन से चोटिल करने का काम किया जाए। 
कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार अपने इस तानाशाही रवैये से बाज आए। जयराम ठाकुर ने कहा कि संजौली के बाद मंडी में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलपूर्वक कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार द्वारा लोगों की जनभावनाओं का अनादर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार से लोग न्याय की आशा करते हैं, लेकिन सरकार बर्बरता से निपटना चाहती है। सरकार की बर्बरता के कारण ही प्रदेश भर में यह प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, हर व्यक्ति संवैधानिक तरीके से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहा है। मंडी और संजौली में हुई बर्बरता के विरोध में पूरे प्रदेश में लोग बाजार बंद करके, मौन जुलूस निकाल करके अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। 
ऐसे में सरकार लोगों की भावना का सम्मान करे और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा दिलाए। क्या कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने देगी।  प्रदेश के लोगों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और न्यायोचित मार्ग निकलना चाहिए। हिमाचल एक शांत प्रदेश है और ऐसे में इस तरह के टकराव की स्थिति किसी के लिये भी ठीक नहीं है। सरकार क़ानून के दायरे में काम करते हुए इस असहज हालत से प्रदेश के लोगों को मुक्त करवाए। 
जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए एनकाउंटर में शहीद हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी। सर्वोच्च बलिदान देने वालों में जिला हमीरपुर के कांगू के अरविंद सिंह शामिल थे। उन्होंने वीर जवानों की आत्मा को शांति के और शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश हमारे वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान से गौरवान्वित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow