दो जुड़वां और दो अन्य सगे भाइयों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट , अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहुंचे सैंकड़ों युवा 

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार सुबह सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मा ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी और अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

Jan 21, 2025 - 17:48
Jan 21, 2025 - 18:04
 0  92
दो जुड़वां और दो अन्य सगे भाइयों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट , अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहुंचे सैंकड़ों युवा 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  21-01-2025
अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार सुबह सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मा ने 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी और अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  
भर्ती रैली के पांचवें दिन जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव बसाली के दो जुड़वा भाइयों कर्णवीर सिंह और तरणवीर सिंह ने 1600 मीटर की दौड़ और अन्य ग्राउंड टेस्ट पास किए। जिला ऊना की तहसील बंगाणा के गांव टांडा झिकला के दो सगे भाइयों संदीप कुमार और विपिन कुमार ने भी सभी ग्राउंड टेस्ट क्लियर करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालीफाई कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />