धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया बोले , दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम छात्रा के माता-पिता से फोन पर बात की और इस कठिन समय में उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया

Jan 4, 2026 - 19:55
Jan 4, 2026 - 20:11
 0  23
धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया बोले , दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-01-2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम छात्रा के माता-पिता से फोन पर बात की और इस कठिन समय में उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया। 
खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की परिजनों से फोन पर बात करवाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में एक एसोसिएट प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा चुकी है। 
जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सरकार ने शुरुआती कदम उठाते हुए संबंधित एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />