BDC अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी लोकतंत्र की भावना के विपरीत: सांसद सुरेश कश्यप

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज सोलन में उपायुक्त महोदय के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने विकास खंड समितियों (BDC) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाने की पुरजोर मांग की।

Jun 27, 2026 - 17:02
 0  17
BDC अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी लोकतंत्र की भावना के विपरीत: सांसद सुरेश कश्यप

यंगवार्ता न्यूज सोलन 27 जून, 2026 :

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज सोलन में उपायुक्त महोदय के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने विकास खंड समितियों (BDC) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाने की पुरजोर मांग की।

सांसद कश्यप ने कहा कि BDC सदस्यों को निर्वाचित हुए लगभग एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार अब तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस अनावश्यक देरी से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं तथा स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की पूरी कार्यप्रणाली बाधित हो कर रह गई है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर अपना दायित्व निभाने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया में इस तरह का विलंब करना लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है। इससे सीधे तौर पर जनता के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। 

कश्यप ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वे राजनीतिक द्वेष और संकीर्णता से ऊपर उठकर तुरंत BDC अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न करवाएं, ताकि विकास खंड समितियाँ पूर्ण रूप से सक्रिय हो सकें और जनहित के ठप पड़े कार्यों में तेजी लाई जा सके।
 
इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें सम्मिलित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow