अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में एक की मौत, दो घायल
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जुन्गा-छलंडा-पीरन सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के खाई में गिरने से एक की मौत जबकि दो अन्य घायल
![अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में एक की मौत, दो घायल](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_665b017e8c7b1.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 01-06-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जुन्गा-छलंडा-पीरन सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार के खाई में गिरने से एक की मौत जबकि दो अन्य घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार (HP 52C-1536) चायल से पीरन जा रही थी। इसी दौरान सेरगाता के समीप मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे जिनमे से एक की मौके पर ही मौत जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला।
मृतक व्यक्ति की पहचान जोगिन्द्र (44) गांव पीरन के रूप में हुई जबकि घायलों की पहचान साहिल शर्मा (31) व नीता राम (30) के रूप में हुई है। जोगिन्द्र सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह परमार ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार व घायलों को 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है। जोगिन्द्र की मौत से समूची पंचायत में शोक की लहर है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)