आईजीएमसी के पास क्रिस्टोफैन में एक मृत जंगली बिल्ली मिलने से मचा हड़कंप  

आईजीएमसी के पास क्रिस्टोफैन में एक मृत जंगली बिल्ली मिलने से हड़कंप मच गया। जंगली बिल्ली का रंग और धारियां तेंदुए से मिलती-जुलती थीं। लोगों ने इसे तेंदुआ समझ लिया और पूरे इलाके में डर का माहौल

Aug 26, 2024 - 15:53
 0  24
आईजीएमसी के पास क्रिस्टोफैन में एक मृत जंगली बिल्ली मिलने से मचा हड़कंप  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-08-2024

आईजीएमसी के पास क्रिस्टोफैन में एक मृत जंगली बिल्ली मिलने से हड़कंप मच गया। जंगली बिल्ली का रंग और धारियां तेंदुए से मिलती-जुलती थीं। लोगों ने इसे तेंदुआ समझ लिया और पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में वन्यजीव विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि यह तेंदुआ नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली है। वन्यजीव विभाग शिमला के डीएफओ शाहनवाज ने कहा कि तेंदुआ बिल्ली की पहचान करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह तेंदुए से काफी मिलती-जुलती होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow