प्रदेश में धीरे-धीरे पटरी पर उत्तर रहा पर्यटन कारोबार, होटलों में 25% पहुंची ऑक्यूपेंसी  

हिमाचल में बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा

Aug 26, 2024 - 15:57
 0  6
प्रदेश में धीरे-धीरे पटरी पर उत्तर रहा पर्यटन कारोबार, होटलों में 25% पहुंची ऑक्यूपेंसी  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-08-2024

हिमाचल में बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।

हिमाचल में मानसून सीजन में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब राजधानी में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। 

वीकेंड पर शहर के होटलों में 20 से 25 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। जुलाई में होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम हो गई थी। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।

वीकेंड पर सैलानियों ने ऐतिहासिक रिज मैदान के सुहावने मौसम का आनंद लिया। रविवार को शहर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी। इसी दौरान पर्यटक काफी संख्या में रिज मैदान और मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। 

शाम के समय धूप खिली और पर्यटकों ने मालरोड की सैर कर हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। उधर, बीते दिनों के मुकाबले सर्कुलर रोड से मालरोड को जाने वाली निगम की लिफ्ट में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow