करियर अकादमी स्कूल में  “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत ई.एस.आई.सी. हॉस्पिटल, काला अंब के सौजन्य से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में आयोजित

Sep 25, 2025 - 15:50
 0  43
करियर अकादमी स्कूल में  “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   25-09-2025

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत ई.एस.आई.सी. हॉस्पिटल, काला अंब के सौजन्य से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में आयोजित किया गया।

शिविर में माइंड ट्री स्कूल नाहन की शिक्षिकाओं तथा करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन की शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिक्षिकाओं का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया। 

इसके साथ ही करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene) और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

इस अवसर पर करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एस एस राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने आयोजकों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />